Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainments
  • क्या पैदा होते ही मिल जाएगी अनुष्का विराट के बेटे अकाय को ब्रिटिश सिटीजनशिप, आईए जानते हैं पूरी खबर
Entertainments

क्या पैदा होते ही मिल जाएगी अनुष्का विराट के बेटे अकाय को ब्रिटिश सिटीजनशिप, आईए जानते हैं पूरी खबर

Email :53

काफी दिनों से अफवाहें थी कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट है , वहीं दूसरी तरफ विराट ने भी छुट्टी ली हुई थी। आखिरकार 2 दिन पहले ही खबर सामने आएगी विराट अनुष्का के घर बेटे ने जन्म लिया है और उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस न्यूज़ से बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड दोनों में ही खुशी की लहर फैल गई थी। अब यह खबर सामने आ रही है कि अनुष्का और विराट के इस बेबी बॉय को ब्रिटिश सिटीजनशिप मिलेगी। तो क्यों मिलती है ब्रिटिश सिटीजनशिप और क्या वाकई यह सच है? 

अगर आपको नहीं पता है कि अकाय नाम का मतलब क्या होता है तो अगर इसे हिंदी शब्द के तौर पर देखा जाए तो अकाय का अर्थ होता है निराकार यानी जिसका कोई आकार ना हो , वैसे अगर तुर्किश भाषा में इस शब्द का मतलब देखा जाए तो इसका अर्थ होता है चांद की तरह चमकीला। दोनों ही भाषाओं से निकाल कर आया यह नाम काफी यह शुभ है। विराट अनुष्का की बेटी वामिका का नाम भी देवी दुर्गा के नाम पर रखा गया है। अकाय का जन्म 15 फरवरी को लंदन में हुआ था और 20 फरवरी को कपल ने यह गुड न्यूज़ अनाउंस की थी। 

विराट और अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह न्यूज़ शेर की थी। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए यह डिक्लेयर किया था और इसके बाद से ही दोनों की इस पोस्ट पर बधाइयों वाले कमेंट्स आने शुरू हो गए थे।

जब से विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के जन्म की खबरें अनाउंस की है तब से ही उनके बेबी बॉय और उसकी ब्रिटिश सिटीजनशिप को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। बेबी बॉय और ब्रिटिश सिटीजनशिप की बात है इसलिए हो रही है क्योंकि अकाय का जन्म लंदन में हुआ है। एक न्यूज़ के हिसाब से बेबी बॉय अकाय ब्रिटिश सिटीजनशिप के लिए एलिजिबल नहीं होगा जबकि वह लंदन में पैदा हुआ है। वहाँ के नियमों के हिसाब से केवल वे बच्चे ही ब्रिटिश सिटीजनशिप के हकदार होते हैं जिनके पेरेंट्स बाय बिर्थ ही ब्रिटिश सिटीजन होते हैं या वह लोग जो काफी लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे हो और उन्होंने वहां की नागरिकता हासिल की हो।

यह खबर भी सामने आ रही है कि अकाय का पासपोर्ट यूके में बनेगा लेकिन वह तब भी भारतीय नागरिक ही रहेगा। इसके अलावा अगर विराट अनुष्का अपने बेटे के लिए ब्रिटिश सिटीजनशिप चाहते हैं तो उन्हें अपने बेटे को 10 साल तक ब्रिटेन में ही रखना होगा। यानी कि अगर अकाय लगातार 10 वर्ष के होने तक ब्रिटेन में रहता है तभी ब्रिटिश सिटीजनशिप के लिए एलिजिबल माना जाएगा। 

बेटे के जन्म की न्यूज़ शेयर करने के बाद विराट कोहली की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिनमें वह लंदन की किसी स्ट्रीट में दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं सब चीजों को गौर में रखकर लोग यह मान रहे हैं कि विराट और अनुष्का के बेटे ने लंदन में जन्म लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts