अगर आप किसी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है और इस वैलेंटाइन में अपनी मोहब्बत से नहीं मिल पाए हैं लेकिन वीकेंड साथ बताने का प्लान है और साथ में कोई मूवी भी देखनी है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इन सारी फिल्मों को आपको देखा ही लेना चाहिए क्योंकि शायद कल हो ना हो।
अभी वैलेंटाइंस डे को बीते हुए एक दिन ही हुआ है और मैं ले आई हूं आपके लिए प्यारी प्यारी ऐसी रोमांटिक फिल्में जो आपको न केवल इस वैलेंटाइन वीकेंड पर देखनी चाहिए बल्कि आप इन्हें कभी भी देख सकते हैं। हैप्पी एंडिंग वाली ये फिल्में न केवल आपको फील गुड करवाएंगी बल्कि इन्हें देखकर आप भी रोमांटिक फील करने लगेंगे।
1) जब वी मेट
शाहिद कपूर और करीना कपूर की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म जब वी मेट साल 2007 में रिलीज हुई थी। गीत और आदित्य की यह रोमांटिक स्टोरी आपको कई उतार चढ़ाव से निकाल कर अंत तक ले जाएगी। लोग आज भी इस लव स्टोरी को याद करते हैं। करीना कपूर लोगों के दिल में गीत के रूप में बस चुकी है और वह खुद की तरह सबकी फेवरेट बन चुकी है।
2) दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे किसने नहीं देखी होगी। टाइम आ गया है इस फिल्म को इस वैलेंटाइन वीकेंड पर री वॉच करने का।
3) हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान , ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की इस फिल्म के गाने बेहद अमेजिंग हैं। साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप लवर के ऊपर पति की विक्ट्री के तौर पर देख सकते हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के जीवन में प्यार के दो पड़ावों को दिखाया गया है। वहीं अजय देवगन का किरदार सभी के दोनों को छू लेता है।
4) विवाह
साल 2006 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह एक शादी की जर्नी को दिखाती है। किस तरह दो अलग-अलग लोग अरेंज मैरिज के लिए मानते हैं और शादी तक उनका सफर दिखाया जाता है लेकिन शादी के पहले कोई ऐसी घटना घट जाए जिसके बाद सब कुछ बदल जाए तो आगे क्या किया जाए। यह फिल्म देखने के बाद आपको सब कुछ समझ में आ जाएगा।
5) रब ने बना दी जोड़ी
अगर रोमांटिक फिल्मों की बात हो रही हो तो रब ने बना दी जोड़ी की बात ना की जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी और अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म थी।
6) कुछ कुछ होता है
साल 1998 में रिलीज हुई शाहरुख और काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है लोगों को अंजलि और राहुल की दुनिया में ले जाती है। लोग आज भी इस फिल्म को देखकर उतना ही अच्छा महसूस करते हैं जितना आज से 25 साल पहले किया करते थे। यह फिल्म बताती है कि अगर किसी इंसान की किस्मत में प्यार लिखा हो तो वह उसे सालों बाद भी मिल ही जाता है।
7) जोधा अकबर
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म जोधा अकबर , ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन की एक पीरियड फिल्म थी। इस फिल्म में जोधा और अकबर की कहानी को रोमांटिक तरीके से दिखाया गया था। हालांकि बहुत से लोगों को मानना है कि यह कहानी असली नहीं है लेकिन अगर आप फिर भी ग्रैंड स्केल पर बनाई गई कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
8) हँसी तो फंसी
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हंसी तो फंसी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने लीड कैरेक्टर्स को प्ले किया था। इस फिल्म में एक हीरोइन और थी और उस हीरोइन के बारे में आपको यह फ़िल्म देखकर ही पता चल जाएगा। फिल्म एक अलग तरह के इशू को और अलग तरह की कहानी को दिखाती है। फिल्म बताती है प्यार तो कभी भी किसी से भी हो जाता है। यह फिल्म भी एक देखने लायक फिल्म है।