विकी कौशल के करियर की मच एंटीसिपेटेड फिल्म सैम बहादुर का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह फिल्म एक वार ड्रामा होने वाली है। इस फिल्म में विकी कौशल मुख्य किरदार में होंगे यह फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
सैम बहादुर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। इस फिल्म का नॉरेटिव काफी कंपेलिंग था और विकी कौशल इस फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानिक शॉ बने हैं। वे भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। इस फिल्म में विक्की के साथ सनाया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार कर रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर जब से लांच हुआ है तब से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।
फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च , विकी कौशल बने हैं सैम मानेकशॉ
आज यानी 7 नवंबर को फिल्म के निर्माता ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर में फिल्म की बेहद बेहतरीन झलकियां दिखाई दी गई है। यह फिल्म दिखती है भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जर्नी को जिन्होंने लाइफ को इंडियन आर्मी के नाम कर दिया था। इस फिल्म का बैकड्राप इंडो पाकिस्तान वार है यह वार 1971 में हुआ था। फ़िल्म में देश के प्रति वफादारी कमिटमेंट और जज्बे को दिखाया गया है। सनाया मल्होत्रा मानेकशॉ की बीवी के किरदार में है वही फातिमा सना शेख ने भी इंदिरा गांधी का किरदार बेहतरीन से अदा किया है। यह ट्रेलर 2 मिनट 42 सेकंड का है जिसमें विक्की के मुंह से आप को बेहद पॉवरफुल डॉयलॉग्स सुनने को मिलेंगे। एक डायलॉग में वह कहते नजर आते हैं हम रहे या ना रहे हमारी इस वर्दी का गौरव हमेशा रहेगा।
सैम बहादुर का पूरा ट्रेलर देखे यहां
फैन्स को आया पसंद विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर का ट्रेलर
विकी कौशल के फैंस काफी समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। सैम बहादुर एक हार्ट फेल्ट ट्रिब्यूट है इंडियन आर्मी के उन बहादुर जवानों को और भारत के पहले फील्ड मार्शल को। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और रॉनी स्क्रू वाला इसके प्रोड्यूसर है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए विकी कौशल ने खुद पर बहुत काम किया था जिसका असर हमें ट्रेलर में देखने को मिल रहा है। फैंस को यह ट्रेलर बहुत पसंद आया। फैन्स के हिसाब से विकी कौशल एक्टर बनने के लिए ही पैदा हुए हैं। लोगों को उनकी रियलिस्टिक एक्टिंग काफी पसंद आ रही है और दर्शकों का मानना है कि उन्होंने मानेकशॉ की लिगेसी को जिया है।
दर्शक लंबे समय से विकी कौशल को एक पोटेंशियल एक्टर मानते आए हैं। उनकी फिल्म मसान में भी लोगों ने उनके कैरेक्टर को बहुत सराहा था और आज भी इस फिल्म के लिए उनकी तारीफ की जाती है। आलिया भट्ट के साथ उनकी फिल्म राज़ी में उन्हें बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा सरदार उधम सिंह में भी लोगों ने विकी की एक्टिंग को बहुत सराहा था।
यह भी पढ़ें
मणि रत्नम और कमल हासन की फिल्म का नाम होगा ठग लाइफ, कर दिया गया है ऑफिशियल टाइटल आउट