बॉलीवुड में कई एलजीबीटी मूवीस हैं जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। इन फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स नज़र आए थे। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में अभी ही इस तरह की फिल्में बनाई जाती हैं , बॉलीवुड काफी पहले से इन फिल्मों पर फोकस करता आया है।
1) एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा , यह फिल्म बॉलीवुड मेन स्ट्रीम सिनेमा की एलजीबीटी मूवी थी। जिसमें सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर फिल्म में भी पिता पुत्री की जोड़ी में नजर आए थे। यह फिल्म कहानी है स्वीटी चौधरी नाम की एक लड़की की जो एक ट्रेडिशनल पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती है। वह दुल्हन बनना चाहती है लेकिन उस तरह से नहीं जिस तरह से बाकी लोग दुल्हन बनते हैं।
2 ) कपूर एंड संस
कपूर एंड संस एक ऐसी फ़िल्म थी जिसकी कहानी एक ऐसे परिवार के आजू-बाजू बनाई गई थी जिस परिवार में दो बेटे हैं जिनकी आपस में नहीं बनती है और अक्सर उनमें छोटी-छोटी चीजों को लेकर विवाद बनता रहता है। इस फिल्म में सिचुएशन तब खराब होती है जब बड़े बेटे राहुल की कुछ तस्वीर उसकी मां के हाथ लग जाती हैं जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रहा है। और इसी तरह उसकी सेक्सुअलिटी पूरे परिवार को मालूम हो जाती है।
3 ) बॉम्बे टॉकीज
बॉम्बे टॉकीज एक एंथॉलजी है जिसमें कई बॉलीवुड डायरेक्टर्स ने अपना टैलेंट दिखाया है। इन डायरेक्टस में करण जौहर , जोया अख्तर , दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप शामिल हैं। करण जौहर के हिस्से में जिस कहानी को दिखाया गया है उसे कहानी में अविनाश नाम के एक लड़के की स्टोरी को फीचर किया गया है। अविनाश अपने परिवार से अलग रहता है क्योंकि उसके पिता उसकी सेक्सुअलिटी को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। उसे एक पॉप्युलर मैगजीन में इंटर्नशिप मिलती है तब उसकी दोस्ती वहां काम करने वाली गायत्री यानी रानी मुखर्जी के साथ हो जाती है। एक बार गायत्री अविनाश को अपने घर पर खाने के लिए इनवाइट करती है तब अविनाश , गायत्री के पति से मिलता है और उसे पहली बार देखकर ही यह समझ जाता है कि वह भी एक होमोसेक्सुअल है। इस फिल्म में अविनाश का किरदार साकिब सलीम ने निभाया है। वहीं गायत्री के पति देव का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है। दोनों के बीच जो भी दृश्य दिखाए गए हैं वह बेहद इंटेंस और इमोशंस से भरे हुए हैं , जिसमें दोनों ही कलाकारों ने बेहतरीन ऐक्टिंग की है।
4 ) अलीगढ़
हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म अलीगढ़ एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है जिसमें एक प्रोफेसर रामचंद्र की कहानी को दिखाया गया है। रामचंद्र का किरदार मनोज बाजपेई ने निभाया है। यह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर हैं। एक दिन एक लोकल न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर उनके घर में अचानक घुस जाता है और एक रिक्शा खींचने वाले के साथ उन्हें इंटिमेट होते हुए देख लेता है। इसके बाद से तो जैसे रामचंद्र की जिंदगी ही बदल जाती है। ऐसे फिल्म में राजकुमार राव ने भी बेहद अहम और मुख्य भूमिका निभाई है।
5 ) शुभ मंगल ज्यादा सावधान
आयुष्मान खुराना , नीना गुप्ता , गजराज राव जैसे बड़े-बड़े कलाकारों से भरी यह फिल्म साल 2020 में आई थी। इस फिल्म का टॉपिक सेम सेक्स मैरिज था। इस फिल्म का गाना प्यार बड़ा करदा गबरू बहुत हिट हुआ था।
6 ) मार्गेरीटा विद ए स्ट्रॉ
यह दोनों ही मुद्दे किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में चुनौतियों को जोड़ देती है। इसमें कल्कि कोचलिन ने मुख्य भूमिका निभाई है , जिसे पता चलता है कि वह एक लेस्बियन है। इस फिल्म में सामाजिक दबाव को बहुत अच्छे से दिखाया गया है।
इसके अलावा भी बॉलीवुड में 70 , 80 और 90 के दशक में भी ऐसी कई फिल्में आई हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था। जिसमें बदनाम बस्ती , फायर , बोमगे जैसी फिल्में शामिल हैं।