Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainments
  • सलमान खान की डेटिंग हिस्ट्री, संगीता बिजलानी से लेकर यूलिआ वंतुर तक
Entertainments

सलमान खान की डेटिंग हिस्ट्री, संगीता बिजलानी से लेकर यूलिआ वंतुर तक

Email :73

सलमान खान अपने दौर से लेकर आज तक बॉलीवुड के  मोस्ट एलिजिबल बैचलर एक्टर्स में से एक रहे हैं। सलमान को प्यार के मामले में अनलकी कहा जा सकता है क्योंकि ऐसा माना जाता है लगभग 10 से भी ज्यादा एक्ट्रेस को डेट कर चुके सलमान खान आज भी सिंगल हैं। सलमान को डेट कर चुकी अधिकतर एक्ट्रेस अब शादीशुदा हैं और कई के तो बच्चे भी हो चुके हैं। 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 57 साल के हो चुके हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान ने अपने करियर में कई बेहतरीन अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस दी हैं और कई बेहतरीन हिट फिल्में दी हैं। सलमान हमेशा हेडलाइंस का हिस्सा रहते हैं लेकिन सलमान अपनी पर्सनल लाइफ और अपने अफेयर्स के दम पर भी हेडलाइंस में अपनी जगह बनाते आए हैं।

आईए जानते हैं सलमान खान के कुछ ऐसे अफेयर्स के बारे में जिन्हें कोई नहीं जानता या कम ही लोग जानते हैं। साथ ही साथ उन अफेयर्स बारे में जिनके बारे में सब जानते हैं।

एक्टर अशोक कुमार की ग्रैंडडॉटर शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थी। सलमान जब केवल 19 साल के थे तब कॉलेज में पढ़ने वाली शाहीन को अपना दिल दे बैठे थे। सलमान ने शाहीन को अपने माता-पिता से भी मिलवाया था। सलमान शाहीन का इंतजार अक्सर उनके कॉलेज सैंट जेवियर्स के बाहर किया करते थे।

जब सलमान और शाहीन के रिश्ते में दरार आने लगी तो सलमान की जिंदगी में हुई इस संगीता बिजलानी की एंट्री और इसी तरह शाहीन के प्रति इस सलमान की मोहब्बत कम होने लगी और सलमान ने संगीता को डेट करना शुरू कर दिया। अब अक्सर सलमान और संगीता साथ जिम जाया करते थे। दोनों का अफेयर 10 सालों तक चला और शादी की संभावना भी बनी रही है लेकिन अंतत इस रिश्ते से भी सलमान ने मुंह मोड़ लिया। 

शाहीन जाफरी के बाद संगीता बिजलानी और संगीता बिजलानी के बाद सलमान को सोमी अली से मोहब्बत हुई। यह मोहब्बत भी लगभग 5 साल चली और इसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। सोमी अली से ब्रेकअप के बाद सलमान का अफेयर फरिया आलम नाम की लड़की के साथ भी था लेकिन यह अफेयर कुछ महीने ही चल पाया।

सोमी अली के बाद सलमान की जिंदगी में आई ऐश्वर्या राय। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ बहुत आकर्षित किया। दोनों ने साथ फिल्में भी की और उनकी जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया था। सलमान के साथ ऐश्वर्या का अफेयर लगभग 3 से 4 सालों का था लेकिन इस दौरान दोनों के रिश्ते में काफी खटास आई और उनका ब्रेकअप काफी विवादों से घिरा हुआ रहा। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर हिंसा के आरोप लगाए थे। 

ऐसा माना जाता है कि सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता दिन पर दिन खराब होता जा रहा था। सलमान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी और आखिरकार इस रिश्ते को अंतिम दौर में पहुंचाया सलमान की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली ने। दरअसल सलमान सोमी अली की मदद करने अमेरिका चले गए थे बिना ऐश्वर्या को बताए और आखिरकार उनके रिश्ते की अंत की वजह यही मानी जाती है। 

सलमान आज भी अपनी कई एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कांटेक्ट में है और उनके साथ उनके काफी अच्छे रिलेशनशिप हैं। लेकिन ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप के बाद सलमान कभी संपर्क में नहीं आए। आज भी जब सलमान ऐश्वर्या को देखते हैं तो उनकी आंखों में ऐश्वर्या के लिए एक कसक दिखाई देती है। 

ऐश्वर्या राय के बाद सलमान की जिंदगी में आई कैटरीना कैफ। सलमान खान ने कैटरीना को स्टार बना दिया। दोनों की जोड़ी परदे पर काफी हिट थी , दोनों की आई कई फिल्में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिलेशनशिप लगभग 7 साल लंबा था लेकिन एक दौर ऐसा आया आज जब कैटरीना भी सलमान की जिंदगी से चली गई। ऐश्वर्या के बाद अगर सलमान के किसी अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह है कैटरीना कैफ के साथ। 

ब्रेकअप के बाद सलमान और कैटरीना का रिलेशनशिप खराब नहीं हुआ। वे साथ काम करते रहे जिसका नतीजा है टाइगर सीरीज।

कैटरीना के बाद सलमान का अफेयर हुआ यूलिया वंतुर के साथ। यूलिया सलमान के साथ गाने वगैरह में दिखाई दीं। कुछ लोग कहते हैं कि सलमान आज भी यूलिया के साथ हैं।

जिस तरह सलमान खान ने कैटरीना के सितारों को बुलंदी पर पहुंचाया इसी तरह लोगों का मानना था कि जरीन खान को लॉन्च करने वाले सलमान खान का जरीन के साथ भी एक रिश्ता था। इसी तरह सलमान का नाम जुड़ा डेज़ी शाह ,स्नेहा उल्लाल ,हेजल किच ,महक चहल ,जैकलीन फर्नांडीज जैसी अभिनेत्री के साथ। 

इतनी अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले सलमान आज भी सिंगल हैं और अपना सिंगल हुड एंजॉय कर रहे हैं। सलमान के खाते में कई बेहतरीन और एक से बढ़कर एक फिल्में हैं जिन्हें लोग भारी संख्या में सिनेमाघर में देखने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts