Ranveer Singh’s Unconventional Style: Sporting White Heels at Tiffany & Co.’s Mumbai Launch!
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपने सुपर एनरजेटिक अंदाज और हैंडसम लुक्स के लिए जाना जाता है लेकिन इसके अलावा भी उनके फैशन सेंस के लिए जाना जाता हैं। उनके फैन्स उन्हें कभी-कभी ट्रोल देते है तो कभी-कभी उन पर जी भर कर प्यार लुटाते हैं। फिलहाल रणवीर और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के जन्म के इंतजार में है। दोनों ने फरवरी में दीपिका की प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। इन सब चीजों के बीच रणवीर और दीपिका हेडलाइंस में बने ही रहते हैं। अब एक बार फिर रणवीर हेडलाइंस का हिस्सा बन चुके हैं।
टिफनी एंड कंपनी के मुंबई स्टोर लॉन्च इवेंट में पहने रणवीर ने सफेद कलर के हाई हील्स
8 मई 2024 को रणवीर सिंह ने टिफिन एंड कंपनी के मुंबई स्टोर लॉन्च इवेंट को अटेंड किया। इस इवेंट के लिए उन्होंने व्हाइट ह्यू सैटिन शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ व्हाइट हील शूज पेयर किए थे और इन जूते ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

जैसे ही नेटीजंस का ध्यान रणवीर के उन हील शूज पर गया वैसे ही लोगों ने अजीब अजीब फनी कमेंट्स करना शुरू कर दिया। लोगों का मानना है कि रणवीर दीपिका की सैंडल पहनकर आ गए। तो दूसरे यूज़र ने कमेंट किया ‘ कभी-कभी इसके अंदर की नारी जाग जाती है बस और कुछ नहीं ‘ तो दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूज़ करने वाले कह रहे हैं की हिस्ट्री में हील के जूते दरअसल पुरुषों के लिए ही मनाए गए थे और सबसे बड़ी बात यह है कि क्या रणवीर उस जूते में कंफर्टेबल है या नहीं।
रणवीर ने हिल्स को काफी खूबसूरती से कैरी किया था और यह बात भी सच है कि इतिहास में इस बात के लिखित प्रमाण मौजूद हैं कि दरअसल हील वाले जूते का आविष्कार पुरुषों की ऊंचाई को बढ़ाने के लिए ही किया गया था। लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ औरतें इनका उपयोग करने लगी और अब ऐसा दौर चुका है कि अगर कोई पुरुष हील वाले जूते पहन लेता है तो उनका हाल भी रणवीर सिंह के जैसा हो जाता है।
रणवीर एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने कपड़ों से लेकर अपने स्टेटमेंट तक हमेशा चर्चा में बने रहते हैं फिर बात हील वाले सफेद जूते की हो या मालदीव्स वाली कंट्रोवर्सी पर उनके कमेंट की।
More on Movies Cafe
Korean Dramas Releasing in May, बेहतरीन कोरियन ड्रामा जो होने वाले हैं मई के महीने में रिलीज