Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainments
  • रामायण पर बेस्ड अपकमिंग मूवी की शूटिंग रणबीर कपूर और सई पल्लवी 2024 में कर सकते हैं शुरू
Entertainments

रामायण पर बेस्ड अपकमिंग मूवी की शूटिंग रणबीर कपूर और सई पल्लवी 2024 में कर सकते हैं शुरू

Email :74

जून में रिलीज हुई आदिपुरुष को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया था वही अधिकतर लोगों ने इस फिल्म को ना पसंद किया था। लेकिन इसके बाद भी फ़िल्म मेकर्स रामायण पर फिल्म बनाना चाहते हैं और इसी सिलसिले में साल 2024 के शुरुआती 3 महीना में रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश को लीड कास्ट में लेकर रामायण पर आधारित एक और फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

साल 2020 में प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने पिंक विला के साथ एक बातचीत में बताया था कि वे नितेश तिवारी के साथ भारतीय महाकाव्य रामायण पर एक नई ट्राइलॉजी बनाने वाले हैं और साल 2024 में इसी ट्राइलॉजी का पहला भाग फ्लोर पर आने वाला है। 

उन्होंने बताया था कि नितेश तिवारी और उनकी टीम रामायण की दुनिया बनाने पर काम कर रही है और इसका ब्लूप्रिंट तैयार है। वीएफएक्स प्लेट्स ऑस्कर विनर कंपनी डी एन इ जी ने बनाई है और वे इसके जरिए एक ऐसी दुनिया क्रिएट करेंगे जो दर्शकों के होश को उड़ा देगी। हालांकि रामायण को वह एक सरलीकृत कहानी के रूप में दिखाएंगे जिसमें इंटर कैरेक्टर इमोशंस होंगे ल। इस फिल्म के डेवलपमेंट से जुड़े एक सोर्स ने बताया है की रामायण की पूरी दुनिया पहले ही वीएफएक्स और इसके उपयोग के साथ बनाई जा चुकी है। अब एक्टर्स के लिए इस बेहतरीन और शानदार क्रिएशन में कदम रखने का समय आ गया है।

इस रामायण में जहां रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं वहीं सई पल्लवी सीता माता के किरदार में नजर आने वाली है। दूसरी ओर साउथ के केजीएफ फेम स्टार यश को रावण की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है। और सभी एक्टर्स इस रामायण में अपने-अपने कैरेक्टर्स को प्ले करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। रणबीर और सई पल्लवी फरवरी 2024 के आसपास इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। टट्राइलॉजी का पहला पार्ट भगवान राम और सीता पर बेस्ड होगा जो की सीता हरण तक दिखाया जाएगा। रामायण पार्ट वन की शूटिंग खत्म होने से पहले यह जोड़ी फरवरी से लेकर अगस्त 2024 तक फिल्म की शूटिंग करेंगी। सोर्स ने बताया है की फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश जुलाई के आसपास अपने पार्ट की शूटिंग करना शुरू कर देंगे।

यश अपने किरदार को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस रामायण में उनकी एक एक्सटेंडेड अपीरियंस होगी। हालांकि उनके कैरेक्टर को सबसे ज्यादा पार्ट 2 में दिखाया जाएगा जिसका सेट श्रीलंका में है। यश ने अपनी 15 दिन की डेट्स पार्ट 1 की शूटिंग के लिए दी है। अभी फिलहाल तीनों में एक्टर एक्ट्रेस अपने अपने लुक टेस्ट कर रहे हैं। 

इस फिल्म को देखना काफी रोचक होगा क्योंकि एक ओर इसमें बॉलीवुड के लवर बॉय रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं वहीं दूसरी ओर सई पल्लवी और यश जो कि साउथ सिनेमा के मेगास्टार हैं रणवीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। देखने वाली बात यह भी होगी कि दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करेंगे। क्योंकि इस फिल्म का कंपैरिजन आदि पुरुष के साथ होना तो लगभग तय है। 

बॉलीवुड और इंडियन टेलिविजन इंडस्ट्री पहले भी बना चुकी है रामायण पर फ़िल्में और सीरियल

बॉलीवुड में इससे भी पहले कई रामायण पर आधारित फिल्में बन चुकी है। इन फिल्मों में मुख्य रामायण के अलावा रामायण के पत्रों पर भी फिल्में बनी है। इन पत्रों में बजरंगबली हनुमान ,सीता , लव कुश  ,इंद्रजीत , रावण जैसे किरदार शामिल हैं। इसके अलावा कई ऐसी फिल्में भी बनी है जिसमें रामायण का टच दिया गया है लेकिन उन्हें साइंस फिक्शन और दूसरी थीम पर बनाया गया है। 

बॉलीवुड हमेशा से ही भारतीय हिंदू ग्रंथो , पुराणों और महाकाव्य पर फिल्म बनाने में आगे रहा है लेकिन तेलुगू और तमिल सिनेमा भी इस मामले में पीछे नहीं रहा है। यहां पर भी बड़ी मात्रा में रामायण पर या रामायण के किरदारों पर आधारित फिल्में बनाई गई हैं। 

बॉलीवुड के अलावा इंडियन टीवी इंडस्ट्री भी रामायण पर सीरियल बनाने में पीछे नहीं है। रामायण पर अब तक कई सीरियल बनाए जा चुके हैं। साल 1987 में रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। बीबीसी के हिसाब से इस सीरियल को 650 मिलियन से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं वही ऐसे आईएमडीबी ने 9 की रेटिंग दी है। इसके अलावा साल 1988 में लव कुश नाम का एक सीरियल बनाया गया था ,यह भी रामायण पर आधारित था। साल 2015 में ‘ सिया के राम ‘ शो बनाया गया। साल 2012 में ‘ रामायण:सबके जीवन का आधार ‘  नामक एक सीरियल बनाया गया। वहीं लव कुश पर आधारित एक सीरियल ‘ राम सिया के लव कुश ‘ साल 2019 में बनाया गया था। 

ऐसी ही एक्साइटिंग बॉलीवुड अपडेट्स के लिए बने रहें मूवीज़ कैफे के साथ।

ये भी पढ़ें:

बॉलीवुड की वो जोड़ियां जो कभी थे एक दूसरे की धड़कन आज हैं जुदा

बॉलीवुड में दुश्मनी के ऐसे किस्से जो आपने नहीं सुने होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts