अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर हुआ पुष्पा 2 का टीजर लॉन्च, 24 घंटे में 39 मिलियन लोगों से ज्यादा ने देखा | Pushpa 2 teaser launched on Allu Arjun’s birthday, watched by more than 39 million people in 24 hours
Pushpa 2 : The rule , Teaser release update
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बर्थडे पर पुष्पा 2 का टीजर ( Pushpa 2 teaser ) कल लॉन्च हुआ था और लॉन्च के 2 घंटे बाद ही 35 लाख लोगों ने इस टीजर को देख लिया था। इस टीजर में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और उनका स्टाइल आपके होश उड़ा कर रख देगा। टीजर में अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) हैवी मेकअप के साथ साड़ी पहनकर अपने दुश्मनों से लड़ते देख जा सकते हैं।
फिल्म पुष्पा 2 द रूल के टीजर में पुष्पा एकदम अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फिल्म के निर्माता ने यह टीजर 8 अप्रैल को साउथ के सुपरस्टार यानी पुष्पा अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) के 42 से जन्मदिन पर लॉन्च किया था। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। सुकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला भाग पुष्पा द राइज साल 2021 में दिसंबर में लॉन्च हुआ था।
पुष्पा अब झुमका पहने और घुंघरू बांधे भी दिखेगा

1 मिनट 8 सेकंड के इस टीजर में पुष्पा का एकदम अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। टीजर की स्टार्टिंग में पुष्पा मां काली के पूजा पंडाल में झुमका पहन , घुंघरू बांधे और काजल लगाता दिखाई देता है। इसके बाद वह हाथ में त्रिशूल उठाकर उसे लहराता है और अपने दुश्मन की छाती पर चढ़ जाता है। अंत में बेहतरीन अंदाज़ से साड़ी का पल्लू दबाकर अपने दुश्मनों से ताबड़तोड़ लड़ाई करते देखा जा सकता है।
इस 1 मिनट 8 सेकंड के टीज़र को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि यूट्यूब पर टीज़र के रिलीज होते ही दो घंटे में से 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया और यही बात अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग को दिखाती है।
जथारा से जुड़े सीक्वेंस है फिल्म में
इस फिल्म में टीजर में दिखाया गया एक सीन फ़िल्म में दिखाए गए जथारा सीक्वेंस से लिया गया है। यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला एक त्यौहार है जिसे तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है। यह त्यौहार और इसका सेलिब्रेशन काफी मैसिव होता है। चार दिन के इस फेस्टिवल में हर साल 10 मिलियन से ज्यादा श्रद्धालु तेलंगाना में इकट्ठे होते हैं।
इस टीजर को देखते ही अल्लू अर्जुन के फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर को 8 तारीख को सुबह 11:07 पर रिलीज किया गया था। अल्लू अर्जुन ने इस टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। फैंस अब इस टीचर को बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा राज के किरदार की वापसी होगी साथ ही साथ फिल्म में रश्मिका ( Rashmika) भी पुष्पा राज की पत्नी श्रीवल्ली के किरदार में यह वापसी करेंगी। लंबे समय से फैंस इस फिल्म के टीज़र का इंतजार कर रहे थे।
रिलीज के 24 घंटे में टीज़र ने शाहरुख की डंकी और रणबीर की एनिमल को पीछे छोड़ा
पुष्पा 2 के टीज़र को यूट्यूब पर रिलीज होते ही पहले 24 घंटे में 39 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पिछले साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर की एनिमल को टीजर रिलीज के 24 घंटे में 23 मिलियन व्यूज मिले थे जबकि शाहरुख खान की फिल्म डंकी को टीजर रिलीज के फर्स्ट 24 घंटे में 36 मिलियन से 37 मिलियन व्यूज मिले थे। लेकिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का यह टीजर इन सारे आंकड़ों को पीछे छोड़कर 39 मिलियन के आंकड़े को छू चुका है और यही इस बात को साबित करता है कि पुष्पा 2 इस साल की सबसे बड़ी और हिट फिल्म बनने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त को पांच भाषाओं में भारत में रिलीज होगी।
टीज़र देखें यहाँ
Movies Cafe – Also Read