Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Entertainments
  • सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स, जो कहीं भी जाते हैं तो छा जाते हैं
Entertainments

सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स, जो कहीं भी जाते हैं तो छा जाते हैं

Email :62

बॉलीवुड और इंडियन सेलिब्रिटी का चार्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है। कुछ कपल्स अपने रिश्ते के लिए काफी स्ट्रगल करते हुए नजर आते हैं तो वहीं कुछ आसानी से ही एक दूसरे के साथ एक बंधन में बंध जाते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी कपल्स की बात करने वाले हैं जो हमेशा से ही फेमस रहे हैं। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

फोटो क्रेडिट: अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

विराट कोहली क्रिकेटर है वहीं अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। दोनों 2013 में एक एड कमर्शियल के दौरान मिले थे। 2013 के बाद से ही इस कपल ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। फिर चाहे बात उनके अफेयर की हो या पब्लिक प्लेसेस पर साथ नज़र आने की या दोनों के ब्रेकअप की हो या फिर विराट के क्रिकेट में खराब फॉर्म की , दोनों हमेशा सुर्खियों में बने रहे। आखिरकार सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए हैं दोनों ने साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

फोटो क्रेडिट: दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह और दीपिका ने साथ कई फिल्में की है और दोनों पर्दे पर एक भी हिट जोड़ी है। लेकिन असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे से गोलियों की रासलीला राम लीला , फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार में पड़ गए। दोनों के रिश्ते ने  कई तरह के मोड देखे लेकिन आखिरकार दोनों ने 13 नवंबर साल 2018 में शादी कर ली।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

फोटो क्रेडिट : मीरा राजपूत इंस्टाग्राम

इंटरनेट पर तब तहलका मच गया था जब शाहिद कपूर ने उम्र में खुद से बहुत छोटी दिल्ली की रहने वाली लड़की मीरा राजपूत से जुलाई 2015 में शादी कर ली। शादी के वक्त शाहिद कपूर की उम्र 34 साल थी वहीं मीरा राजपूत 21 साल की थी। अगस्त 2016 में दोनों की बेटी मिशा ने जन्म लिया। इसके पहले शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में थे। दोनों और जब वी मेट नाम की फिल्में साथ आए थे और दोनों को आज भी इस फिल्म में बेहद पसंद किया जाता है।

शाहरुख खान और गौरी खान

फोटो क्रेडिट : गौरी ख़ान इंस्टाग्राम

एक ओर जहां बॉलीवुड में रिश्तो की कोई गारंटी नहीं है यहां रिश्ते अक्सर बनते बिगड़ते रहते हैं लेकिन यह बात शाहरुख खान और गौरी खान की शादी पर लागू नहीं होती है। दोनों लगभग 3 दशकों से एक दूसरे के साथ हैं। शुरुआत में गौरी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे दूसरे धर्म के लड़के से शादी करें लेकिन आखिरकार अक्टूबर 1991 में शाहरुख और गौरी की शादी हुई। इस बॉलीवुड कपल के तीन बच्चे हैं। 

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

फोटो क्रेडिट : ऐश्वर्या राय बच्चन इंस्टाग्राम

बॉलीवुड ने जश्न मनाया जब अभिषेक बच्चन ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय से अप्रैल 2007 में शादी की। तब से लेकर आज तक बॉलीवुड का यह खूबसूरत जोड़ा अपनी चमक बिखेर रहा है। नवंबर 2011 में दोनों की प्यारी बेटी आराध्या ने जन्म लिया। दोनों परिवार के साथ अक्सर कई इवेंट्स में जाते नजर आते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

फोटो क्रेडिट: कियारा इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अफेयर की चर्चा शेरशाह फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा के किरदार एक नहीं हो पाए थे लेकिन असल जिंदगी में दोनों ने शादी करके अपने फैंस की ख्वाहिश को पूरा कर दिया। सिधार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी साल 2023 में शादी की दोनों की शादी की तस्वीरें आज भी लोग एंजॉय करते नजर आते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 

फोटो क्रेडिट : आलिया भट्ट इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें काफी वक्त से बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रही थी। साल 2022 में 14 अप्रेल को आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts