बॉलीवुड में ऐसे चार सेलिब्रिटी है जिन्होंने या तो चांद पर ज़मीन खरीद रखी है या उनके फैंस ने उन्हें चांद पर ज़मीन खरीद कर गिफ्ट की है। अब अगर चांद पर ज़मीन खरीदने की बात सुनकर आप यह सोच रहे हैं कि क्या वाकई चांद पर ज़मीन खरीदी जा सकती है तो यह सच है कि चांद पर वाकई ज़मीन खरीदी जा सकती है। इसके लिए आपको लूनर रिपब्लिक सोसायटी से संपर्क करना होगा।
आईए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिनके पास चांद पर ज़मीन है।
1) शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला फैन हर साल उनके जन्मदिन पर उनके लिए चांद पर जमीन खरीदती है। शाहरुख खान के मुताबिक काफी लंबे समय से उनकी ऑस्ट्रेलियन फैन उनके लिए चांद पर जमीन खरीद रही है जिसके बदले में शाहरुख खान लूनर रिपब्लिक सोसायटी से सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं। यह महिला फैन अक्सर शाहरुख को अलग-अलग रंगों से सजे हुए मेल भेजती हैं। शाहरुख इस तरह के फैंस की वजह से खुद को बेहद खुश किस्मत महसूस करते हैं।
यह महिला अब तक शाहरुख के नाम पर कई एकड़ जमीन चांद पर खरीद चुकी है इस महिला ने शाहरुख के लिए सबसे पहले 2002 में स्कॉर्पियस कांस्टेलेशन के एक सितारे को उनका नाम दिया था। शाहरुख पहले ऐसे भारतीय सेलिब्रिटी थे जिनके पास खुद के नाम का एक तारा है।
2) सुशांत सिंह राजपूत

फोटो IMDB
लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनका अंतरिक्ष और विज्ञान के लिए प्रेम सब जानते हैं सुशांत के पास एक टेलीस्कोप भी था। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर एक ज़मीन का टुकड़ा खरीदा था जिसे उन्होंने लगभग 55 लाख रुपए की कीमत चुका कर पाया था। हम इस बात से ही यह समझ सकते हैं कि सुशांत को स्पेस और चांद सितारों से कितना प्यार होगा। लेकिन अब सुशांत खुद ही एक तारा बन चुके हैं।
3) प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता

कलर्स टीवी के शो उडारियाँ में नजर आए फतेह और तेजो जिन्हें हाल ही में बिग बॉस 16 में भी देखा गया था , उनके फैन ने भी बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद इन्हें चांद पर ज़मीन खरीद कर दी थी।
अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि चांद जो धरती से लाखों किलोमीटर दूर है तो वहां पर ज़मीन का एक टुकड़ा कितने का होता होगा ? शायद बहुत महंगा !
चांद पर जमीन खरीदना दरअसल इतना भी महंगा नहीं है एक रिपोर्ट के हिसाब से चांद पर एक एकड़ ज़मीन की क़ीमत लगभग 1700 से 1800 रुपए के आसपास है।
क्या आप भी खरीदना चाहते हैं चांद पर ज़मीन ?
अगर कोई व्यक्ति चांद पर अपनी ज़मीन खरीदना चाहता है तो उन्हें लूना समिति का मेंबर बनना होगा। कोई भी व्यक्ति जब तक लूना समिति का मेंबर रहेगा तब तक उसके नाम पर चांद में एक एकड़ ज़मीन होगी। अगर कोई व्यक्ति लगातार 5 साल तक लूना समिति का मेंबर होता है तो उसे हर साल एक एकड़ ज़मीन मिलेगी। यानी 5 साल बाद उसके पास 5 एकड़ ज़मीन होगी। चांद पर ज़मीन खरीदने के बाद लूना समिति से उन्हें एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा जो इस बात को प्रमाणित करेगा कि आपके पास चांद पर प्रॉपर्टी है और उसकी क्या एरिया और क्या बाउंड्रीज हैं।