अपने पहले ही सीरियल बेइंतहा से पापुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत से एक इंटीमेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए सबको इस की जानकारी दी। हर्षद अरोड़ा ने अपना टीवी एक्टिंग इंटरव्यू 2014 में सीरियल बेइंतेहा से किया था और इस सीरियल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद साल 2016 में वे स्टार प्लस के पॉपुलर ड्रामा ‘ दहलीज़ ’ में भी दिखाई दिए थे और रिसेंटली ‘ ग़ुम है किसी के प्यार में ’उन्होंने सत्या का किरदार निभाया था और इस रोल की वजह से उन्हें बहुत पापुलैरिटी मिली थी और एक बार फिर हर्षद खबरों में आ गए हैं।
मुस्कान राजपूत और कोई नहीं बल्कि नागिन 6 में विदुषी का कैरेक्टर प्ले करने वाली अभिनेत्री हैं।
वैलेंटाइंस डे पर की है मुस्कान से हर्षद ने सगाई
कल वैलेंटाइंस डे था और हर्षद की जिंदगी में साल 2024 का वैलेंटाइन सचमुच उनकी मोहब्बत लेकर आया। इस दिन हर्षद ने अपनी मोहब्बत मुस्कान राजपूत से सगाई कर ली और दोनों अपनी रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले गए। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कोलैबोरेटिव पोस्ट शेयर करते हुए इस इंगेजमेंट को अनाउंस किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक मोनोक्रोमेटिक पिक्चर शेयर की थी जिसमें दोनों दिखाई दे रहे थे।

अगर हम दोनों एक्टर्स की सोशल मीडिया प्रोफाइल को स्क्रॉल करें तो हम यह समझ जाएंगे कि दोनों ऐक्टर्स काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों पिछले साल 2023 से ही साथ है और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर लगभग दो महीने पहले दोनों ने कन्फर्म किया था कि वे वाकई डेट कर रहे हैं।
हर्षद अपने अफेयर्स को लेकर रहे हैं काफी चर्चा में
साल 2016 में आए सीरियल दहलीज़ में हर्षद के साथ लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी के साथ भी हर्षद अरोड़ा के अफेयर की खबरें आईं थीं। दोनों ही एक्टर्स ने इन खबरों से इनकार किया था लेकिन दोनों की स्पेन वेकेशन की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही थी। हालांकि यह एक अकेला ऐसा अफेयर नहीं था जो चर्चा में था। इसके बाद हर्षद का अफेयर मायावी मलिंग सीरियल की एक को एक्टर अपर्णा कुमार के साथ भी था और दोनों का रिलेशनशिप लगभग चार साल तक चला लेकिन दोनों ने साल 2022 में है अपना रिश्ता तोड़ दिया।
अपर्णा कुमार इस सीरियल में हर्षद की को एक्टर थी और दोनों ने म्यूचुअली अलग होने का फैसला लिया था और इसके बाद अब फाइनली हर्षद ने अपनी जिंदगी में एक स्टेप आगे बढ़ा लिया है और मुस्कान राजपूत के साथ सगाई कर ली है।