बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) 13 जून को अपना 32 वां जन्म दिन मान रही हैं। दिशा पाटनी ने तेलुगू फिल्म से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, यह तेलुगू फिल्म थी लोफर इस फिल्म में एक्टर वरुण तेज दिशा के अपोजिट दिखाई दिए थे।

List of contents
- दिशा पाटनी की पर्सनल लाइफ
- दिशा पाटनी का फिल्मी करियर
- नीरज पांडे की फिल्म से मिला था दिशा को कमर्शियल ब्रेक
- दिशा पाटनी कर चुकी हैं दो बार सलमान खान के साथ काम
- कल्की 2898 AD मल्टीस्टारर फ़िल्म दिखाई देंगे दिशा पाटनी
- More on Movies Cafe
दिशा पाटनी की पर्सनल लाइफ
अगर दिशा पाटनी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। दिशा ने लखनऊ , अमेठी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की। दिशा के पिता जगदीश सिंह एक पुलिस ऑफिसर है और उनकी मां एक हेल्थ इंस्पेक्टर है। दिशा की एक बड़ी बहन है और एक छोटा भाई है। एक तरफ दिशा की बहन इंडियन आर्मी में है तो उनका छोटा भाई फिलहाल पढ़ाई कर रहा है। दिशा पत्नी और टाइगर श्रॉफ के अफेयर के चर्चे उनके पहले म्यूजिक वीडियो के बाद से ही हैं। फिलहाल दिशा पाटनी अक्सर उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ दिखाई देती हैं यह एक फिटनेस ट्रेनर है और दिशा के कथित बॉयफ्रेंड भी हैं।

दिशा पाटनी का फिल्मी करियर
फिल्म लोफर को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाती है जो फोर्सड मैरिज से छुटकारा पानी के लिए घर से भाग जाती है। यह फिल्म 200 मिलियन के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने मात्र 106 मिलियन ही कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थी। साल 2015 में ही दिशा एक बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थी। यह म्यूजिक वीडियो और कोई नहीं बेफ़िकरा था जिसमें दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखाई दिए थे।
यह म्यूजिक वीडियो भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया था और इस गाने को कंपोज किया था मीत ब्रदर्स ने इसके अलावा सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने इस गाने में फीमेल वॉइस दी थी।
इस गाने के बाद ही दिशा पाटनी फेमस हो गई थी और उनके साथ टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा था लेकिन अब तक दिशा को कोई कमर्शियल ब्रेक और सक्सेस नहीं मिली थी।
नीरज पांडे की फिल्म से मिला था दिशा को कमर्शियल ब्रेक
दिशा पाटनी को कमर्शियल ब्रेक मिला था नीरज पांडे की फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से, यह एक बायोग्राफिकल भारत फिल्म थी जो महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी भी थे। सुशांत सिंह राजपूत ने दिशा पाटनी के अपोजिट लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में दिशा पाटनी ने प्रियंका झा के कैरेक्टर को प्ले किया था जो महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड थी जिनकी मौत एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी। इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी और एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने 216 करोड रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था और इस फिल्म के बाद ही दिशा को कमर्शियल सक्सेस के साथ-साथ कमर्शियल रिकॉग्निशन भी मिली थी। इंडियन एक्सप्रेस के हिसाब से दिशा पाटनी अपनी डेब्यू फिल्म में बहुत चमकी थी और उन्हें 18 वे आईफा अवार्ड में स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर फीमेल का अवार्ड भी मिला था।

इसके बाद साल 2018 दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 की थी। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी की सेकंड इंस्टॉलमेंट थी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था और अहमद खान ने डायरेक्ट किया था बागी 2, 30 मार्च 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स से तो मिक्सड रिव्यूज मिले थे लेकिन फिल्म ने दर्शकों को अच्छा खासा इंप्रेस किया था फिल्म ने 258 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई की थी और साल 2018 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस को बहुत पसंद किया गया था और टाइगर के साथ दिशा की जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

दिशा पाटनी कर चुकी हैं दो बार सलमान खान के साथ काम
बागी 2 के बाद साल 2019 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म भारत में भी दिशा पाटनी, सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई दी थी। भारत को काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे और इस फिल्म ने लगभग 325 करोड रुपए की लाइफटाइम कमाई की थी और यह फिल्म एक कमर्शियली हिट फिल्म साबित हुई थी।

इसके बाद साल 2020 में दिशा पत्नी ने आदित्य रॉय कपूर के साथ मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग की थी। मलंग में आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया था इस फिल्म के म्यूजिक, एक्शन सीक्वेंस डायरेक्शन और परफॉर्मेंस के लिए। फिल्म मलंग में दिशा पाटनी की एक्टिंग को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा था और बॉलीवुड हंगामा के हिसाब से दिशा की परफॉर्मेंस एक हार्ट वार्मिंग परफॉर्मेंस थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर लगभग हिट साबित हुई थी।

साल 2020 में ही दिशा बागी 3 के एक गाने में दिखाई दी थी जो टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी फ़िल्म थी।
साल 2021 में एक बार फिर दिशा ने सलमान खान के साथ प्रभु देवा की फिल्म राधे में लीड रोल प्ले किया था लेकिन कॉविड-19 की वजह से इस फिल्म में डीले हो गया और फिर यह फिल्म प्रीमियम पर zee5 पर रिलीज हुई। इस फिल्म को ओटीटी पर बहुत दर्शकों द्वारा देखा गया था लेकिन इस फिल्म के रिव्यू काफी बुरे थे और क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को पसंद नहीं किया था।

कल्की 2898 AD मल्टीस्टारर फ़िल्म दिखाई देंगे दिशा पाटनी
साल 2022 में एक बार फिर दिशा ने कमबैक किया और वह मोहित सूरी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म एक विलन रिटर्न्स में दिखाई दीं। एक विलन रिटर्न साल 2014 में आई श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलन की सीक्वल थी। एक विलन रिटर्न में दिशा के साथ जॉन अब्राहम , तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे लेकिन बदकिस्मती से इस फिल्म को भी क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्सड रिव्यू ही मिले और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे और सबसे ज्यादा फिल्म का गाना गलियां हिट हुआ था।

साल 2022 में दिशा को कोई फिल्म नहीं मिली। अब साल 2024 में दिशा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा की थी जिसमें उन्होंने टेररिस्ट की भूमिका निभाई थी। द क्विंट के हिसाब से दिशा पाटनी एक पोटेंशियल एक्शन स्टार है।
अब इस साल यानी साल 2024 में ही दिशा की एक बिग बजट फिल्म रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का नाम है कल्की 2898 AD। इस फिल्म में दिशा के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन ,दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे हैं।
