Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • Movies
  • अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में
Movies

अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में

Email :108

कोविड के बाद यह साल बॉलीवुड की फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कई अच्छी फिल्में आई जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया इन फिल्मों में गदर टू भी शामिल है। अभी इस साल के खत्म होने में 3 महीने बाकी हैं और इन तीन महीनों में भी कुछ अच्छी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 

1 ) गणपत : ए हीरो इस बोर्न

गणपत एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का बजट 200 करोड रुपए है। वहीं अगर लीड स्टार कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ , कृति सनोन ,अमिताभ बच्चन , एली अवराम , जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

टाइगर और कृति की जोड़ी पहले से ही हिट है लोगों को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म भी हिट होने वाली है।

यह फिल्म भारत की पहली डेस्टॉपियन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में गणपत डिस्टोपियन फ्यूचर में एक स्किल्ड निगरानी करने वाला है जो की एक बड़े और परवल फुल क्रिमिनल अंपायर को खत्म कर एक शहर को डर से आजाद करने के लिए निकल पड़ा है। गणपत उन लोगों के लिए रोशनी की एक किरण बनता है जो इस क्रिमिनल अंपायर की वजह से दबे छुपे थे।

यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

2 ) यारियां 2 

हम सभी ने यारियां का पार्ट 1 जरूर देखा होगा इसके गाने आज भी हम सभी को बहुत पसंद आते हैं। इस फिल्म का दूसरा भाग भी इस महीने रिलीज होने वाला है जो तीन कूसिंस शिखर , लाडली और बजरंग की कहानियों पर आधारित है। तीनों मुंबई में अपने सपनों और खुद को ढूंढने की तलाश में है। 

इस फिल्म में लीड कैरेक्टर में दिव्या खोसला कुमार , प्रिया प्रकाश , मीज़ान जाफ़री नजर आने वाले हैं। 

दिव्या खोसला कुमार ने इस फिल्म को अपने पति भूषण कुमार के साथ प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर में आयुष महेश्वरी और कृष्ण कुमार भी शामिल हैं।

यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

3 ) तेजस 

इस महीने बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की भी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में एक एयर फोर्स पायलट तेजस गिल की कहानी को दिखाया गया है ,जिसका किरदार कंगना ने निभाया है। यह फिल्म तेजस गिल की इंस्पायरिंग जर्नी पर आधारित होगी। इस फ़िल्म में भारत का पहला भारतीय फाइटर जेट तेजस भी हमें देखने को मिलेगा। 

यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

4 ) अब तो भगवान भरोसे 

यह फिल्म दो बच्चों की जिंदगी पर आधारित होगी। भोला और शंभू नाम के यह दो बच्चे अपना विश्वास और अपने धर्म को समझने के लिए बेहद संघर्ष कर रहे हैं। उनके बचपन में उन्हें हर एक दिन एक चुनौती का सामना करना पड़ता है एक कंजरवेटिव सोसाइटी में रहते हुए। 

यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

5 ) आंख मिचोली

यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म फैमिली में मिसफिट बैठने वाले लोगों के इर्द गिर्द बुनी गई एक कहानी है। इस फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया है इस फिल्म में शरमन जोशी , परेश रावल और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।

6 ) गुठली लड्डू

यह फिल्म एक गुठली नाम के बच्चे की कहानी है। गुठली एक स्वीपर का बेटा है और वह स्कूल जाने का सपना देखता है लेकिन उसके स्कूल जाने में सबसे बड़ी रुकावट उसकी जाति है। इस मूवी में संजय मिश्रा और सुब्रत दत्त बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं।

यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

7 ) मालामाल वीकली 2

मालामाल वीकली 2 में परेश रावल और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को राजकुमार ने डायरेक्ट किया है।

 यह फिल्म सिनेमाघर में 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।

8 ) 12वीं फेल

12th फ़ाइल 2023 अक्टूबर में रिलीज होने वाली एक अपकमिंग मूवी है। इस फिल्म का डायरेक्शन की विनोद चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित है , इस फिल्म में लीड रोल में विक्रांत मेसी नज़र आने वाले हैं। 

यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

इसी तरह की बॉलीवुड न्यूज अपडेट , सेलिब्रिटी अपडेट , मूवी अपडेट और तमाम एंटरटेनमेंट न्यूज जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

ये भी पढ़ें

अक्टूबर 2023 में आपको यह कोरियन ड्रामा ज़रूर देखना चाहिए

टॉप 5 सबसे अच्छी मुफ्त स्ट्रीमिंग वेबसाइटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts