बॉलीवुड के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस केस में 2 साल की सजा जमुना नगर कोर्ट द्वारा सुना दी गई है। राजकुमार संतोषी फिलहाल सनी देओल के साथ लाहौर 1947 पर काम कर रहे हैं और इस दौरान वे खुद को एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंसा चुके हैं।
राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 बॉलीवुड की एक मच अवेटेड फिल्म है और इस फिल्म में न केवल सनी देओल जैसे स्टार है बल्कि इसके अलावा फिल्म में शबाना आज़मी , प्रीति जिंटा , मोना सिंह जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। फिल्म अभी 12 फरवरी को ही फ्लोर पर गई थी और अब फिल्म मेकर इस कानूनी दांव पेंच में उलझ चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के हिसाब से राजकुमार संतोषी को जमुना नगर कोर्ट ने चेक बाउंस केस में 2 साल की सजा दी है। साथ ही साथ कोर्ट ने उन्हें अशोक लाल को चेक का डबल अमाउंट पे करने का भी आदेश दिया है। अशोक लाल और कोई नहीं बल्कि वही व्यक्ति है जिन्होंने ही राजकुमार संतोषी पर केस किया है।
क्या है राजकुमार संतोषी की केस हिस्ट्री
यह घटना साल 2015 की है जब राजकुमार संतोषी ने जमुना नगर के निवासी अशोक लाल से एक करोड रुपए लोन के तौर पर लिए थे। लोन की रकम को चुकाने के लिए राजकुमार संतोषी ने अशोक को 10-10 लाख के 10 चेक दिए लेकिन साल 2016 में यह चेक बाउंस हो गए। जब अशोक ने संतोषी से संपर्क साधने की कोशिश की तो वह नाकामयाब हुई आखिरकार थक हार कर अशोक लाल को राजकुमार संतोषी पर केस करना पड़ा। पिछले साल 15 अप्रैल को जमुना नगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को हर बाउंसड चेक पर ₹15000 पे करने को कहा था यानी कि उन्हें कल डेढ़ लाख रुपये पेनल्टी पे करनी थी लेकिन राजकुमार संतोषी ने कोर्ट में हाजिर होने से मन कर दिया था और इसी वजह से अब उनके ऊपर जमानती अरेस्ट वारंट इश्यू हुआ है। साथ ही साथ कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को अशोक लाल को 2 करोड रुपए पे करने को कहा है।
लाहौर 1947 के बारे में अन्य जानकारियां
लाहौर 1947 राजकुमार संतोषी और आमिर खान व सनी देओल के कोलैबोरेशन में बनने वाली पहली फिल्म होगी। राजकुमार संतोषी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं वही सनी देओल इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे और आमिर खान इस फिल्म में प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं।
राजकुमार संतोषी ने रिसेंटली कहा था कि लाहौर 1947 उनके लिए बेहद स्पेशल फिल्म है क्योंकि वह इस फिल्म से इमोशनली अटैचेड़ है। यह उनके लिए उनके करियर का सबसे इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट है। वह पहले आमिर के साथ अंदाज अपना अपना जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं और इस बार वह रियूनियन कर रहे हैं लेकिन आमिर इस बार प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी फिल्म से जुड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार संतोषी , सनी देओल के साथ घायल , दामिनी और घातक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। राजकुमार संतोषी की यह फिल्म साल 2025 में 26 जनवरी के अवसर पर रिलीज हो सकती है।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या साल 2024 में यह फिल्म रिलीज हो पाएगी या राजकुमार संतोषी के इस सजा वाले मामले में उलझा कर रह जाएगी।