क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बन चुके हैं इस बार उनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है। अनुष्का और विराट की पहली संतान बेटी है जिसका नाम वमिका है। इस बार दोनों ने अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय का नाम अकाय रखा है।
विराट कोहली के क्रिकेट टीम में शामिल न होने की वजह से कई दिनों से यह खबरें बनी हुई थी कि विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। काफी दिनों से दोनों गायब भी थे लेकिन अब जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को यह जबरदस्त गुड न्यूज़ दी है तो सभी खुश हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट ने अपने सोशल मीडिया पेज एक स्टेटमेंट दिया है और इस न्यूज़ के मिलने के बाद दोनों के दोस्त और सेलिब्रिटी की तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाई मिल रही हैं , दोनों के फैंस भी काफी खुश है।
दोनों हो काफी महीनों से चर्चा में थे। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है हालांकि यह इस न्यूज़ को लेकर दोनों ने कोई कंफर्मेशन नहीं दी थी। कुछ वक्त पहले ही साउथ अफ्रीका के स्टार प्लेयर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था। तब लोगों को लगा था की प्रेगनेंसी की अफवाहें सच है। अब फाइनली दोनों ने अपने घर बेटे के जन्म को लेकर ऑफिशियल ज्वाइंट स्टेटमेंट दे दिया है। दोनों ने अपने स्टेटमेंट में लिखा , “ बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवेसी देने का आग्रह करते हैं। प्यार विराट और अनुष्का ”
पोस्ट देखें अभी
फैंस और सेलिब्रिटीज ने दीं विराट अनुष्का को ढेरों बधाइयाँ
दोनों के फैंस दोनों के लिए बेहद खुश है। उन्होंने छोटे बेबी बॉय को अपनी बहुत सारी गुड विशेज़ दी हैं और कपल को बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है। एक्टर रणवीर सिंह, सोनम कपूर रकुल प्रीत कौर जैसे ही कई सिलेब्रिटीज ने भी विराट और अनुष्का को अपनी बधाइयां दी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो क्रिकेट जगत और बॉलीवुड में अभी खुशी का माहौल है।
विराट और अनुष्का ने साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी की थी। यह शादी इटली के टस्किनी शहर में हुई थी जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के 3 साल बाद साल 2021 में 11 जनवरी को कपल के घर बेटी का जन्म हुआ था। इस बेटी का नाम दोनों ने वमिका रखा था। अब दोनों के घर एक बेटे ने जन्म लिया है और इस बेटे का नाम उन्होंने अकाय रखा है
कपल ने दोनों ही बच्चों के नाम काफी यूनिक रखे हैं। बेटी वमिका का नाम जब सामने आया था तब लोगों के मन में यह उत्सुकता थी कि आखिरकार इस नाम का मतलब क्या होता है। अब हम सभी जानते हैं कि यह देवी दुर्गा का एक नाम है लेकिन अब अकाय नाम का मतलब सभी जानना चाहते हैं।
आपकी इस दुविधा का जवाब हमारे पास है। अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार होता है यानी जिसका कोई भी आकर ना हो वह। लेकिन अगर अदर लैंग्वेज में इसके मतलब को हम ढूंढने निकले तो तुर्किश भाषा में अकाय शब्द का मतलब होता है चमकता हुआ चांद। कुल मिलाकर कहा जाए तो दोनों ही भाषा में इस नाम का मतलब काफी शुभ है।
विराट फिलहाल इंडिया वर्सिस इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं है और इस सीरीज से छुट्टी लेने की वजह उन्होंने पर्सनल रीजंस बताए थे। अब उनके पर्सनल रीजन अब सारी दुनिया के सामने आ चुके हैं। फादर हुड को एंजॉय करने के लिए थोड़ी छुट्टियां तो किंग कोहली भी ले ही सकते हैं। हमारे टीम की तरफ से भी विराट अनुष्का को एक बार फिर पैरेंट बनने पर बधाइयां।
इसी तरह की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ