एक्टर ऋतुराज सिंह रिसेंटली अनुपमाँ सीरियल में यशराज का किरदार निभा रहे थे। कल यानी 19 फरवरी को अचानक कार्यकर्स्ट की वजह से उनकी 59 साल की आयु में मृत्यु हो गई। सुबह होते ही उनकी मौत की खबर तेजी से पूरी इंडस्ट्री में फैल गई और सभी को यह बात सुनकर तगड़ा झटका लगा।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के हिसाब से ऋतुराज सिंह पेनक्रिएटिक बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें रिसेंटली ही हॉस्पिटलाइज किया गया था। अभिनेता के करीबी दोस्त ने बताया कि रात 12:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई थी। इलाज के लिए 15 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 19 फरवरी को वह अपने घर लौट आए थे लेकिन उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी और इसी दौरान दोबारा उन्हें अस्पताल ले जाते समय कार्डियक अरेस्ट हुआ और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
अगर एक्टर ऋतुराज सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो जैसा कि हम सभी जानते हैं वह रिसेंटली यशपाल का किरदार निभा रहे थे अनुपम सीरियल में और इसके अलावा भी वह कई अन्य सीरियस में मेजर रोल निभा चुके हैं। इस सीरियल से पहले उन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है ,त्रिदेवियां , दिया और बाती हम जैसे कई सीरियल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा गया था। उन्हें कई पॉपुलर फिल्मों और हिट वेब सीरीज में भी देखा गया था।
ऋतुराज की इस अचानक मौत से उनके करीबी दोस्तों और लोगों का टूटा दिल

फोटो क्रेडिट : ऋतुराज सिंह इंस्टाग्राम
प्रोड्यूसर संदीप सिकंद भी ऋतुराज सिंह की मौत से काफी दुखी है एक्टर की मौत पर उन्होंने कहा कि वह शॉक्ड है और यह खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है। आज सुबह उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी ने यह ने यह खबर शेर की थी और वह तभी से सदमे में हैं।
टीवी सीरियल कहानी घर घर की में ऋतुराज सिंह के साथ संदीप सिकंद ने काफी काम किया है और इस दौरान वे एकलौते ऐसे एक्टर थे जिन्होंने काफी प्यार से संदीप का वेलकम किया था। सभी जानते हैं कि वह एक शानदार एक्टर थे लेकिन इससे भी ज्यादा हुए एक शानदार इंसान थे।
ऋतुराज सिंह को उनकी अदाकारी की वजह से सारी टीवी इंडस्ट्री में जाना जाता था। ऋतुराज ने हिटलर दीदी , अदालत , आहट जैसे शोज में भी काम किया है। इसके अलावा अगर फिल्मों की बात की जाए तो ऋतुराज यारियां 2 , सत्यमेव जयते 2 , द मास्टरपीस , बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में दिखाई दिए थे। इसके अलावा इंडियन पुलिस फोर्स , मेड इन हेवन , क्रिमिनल जस्टिस जैसी कई बेहतरीन वेब सीरीज में भी इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों को जीता था।
अब ऋतुराज भले ही हमारे बीच नहीं रहे हैं लेकिन वह अपने फैंस और चाहने वाले लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।