1) सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता और ब्रेकअप

Photo – YouTube Screenshot
आज भी जब कभी ऐश्वर्या राय का ज़िक्र होता है तो सलमान खान का ज़िक्र किया जाता है या जब कभी भी सलमान खान का ज़िक्र होता है तो ऐश्वर्या राय का ज़िक्र किया जाता है। दोनों आज अपनी अपनी जिंदगी में अलग अलग मुकाम पर खड़े हैं लेकिन लोग अब भी दोनों के बारे में बातें करना पसंद करते हैं। ऐश्वर्या और सलमान खान का अफेयर बॉलीवुड टाउन में तब तक चर्चा का विषय बना रहा जब तक उनका रिश्ता बेहद बुरी तरीके से रिश्ता खत्म नहीं हो गया। सलमान और ऐश्वर्या की मुलाकात हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई और यहीं से उनका प्यार शुरू हुआ। हम दिल दे चुके सनम फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी और दोनों का ब्रेकअप साल 2001 में हुआ था। ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या ने एक बड़े अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सलमान ब्रेकअप होने के बाद उन्हें फोन करके अक्सर बेहूदा और बकवास बातें किया करते थे। ऐश्वर्या ने यहां तक कहा था कि सलमान खान उनके साथ मारपीट किया करते थे। साथ ही साथ सलमान खान को ऐश्वर्या के कलाकारों के साथ संबंध होने का शक था। सलमान ऐश्वर्या का नाम शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों के साथ जोड़ा करते थे।
2) सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री

Photo Credit: Shushant Singh Instagram
सुशांत सिंह आत्महत्या मामले ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया था। सुशांत सिंह की मृत्यु का असर आज भी बॉलीवुड की फिल्मों पर देखा जा सकता है। 14 जून 2020 को अभिनेता की मृत्यु ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया था। दरअसल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में छत से लटके हुए पाए गए थे। कुछ लोगों ने यह दावा किया था कि उन्होंने दबाव में आकर आत्महत्या की है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स भी लिया करते थे। जांच के बाद मालूम हुआ कि सुशांत ने वाकई आत्महत्या की है लेकिन सुशांत की आत्महत्या के बाद कई ऐसी बातें सामने आई जिससे बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां जांच के दायरे में आ गई। जिनमें बड़े फिल्म निर्माता करण जौहर भी शामिल हैं। बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म विवाद में था इसके बाद से ही बॉयकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड शुरू हुआ जिसका असर आज तक फिल्मों पर पड़ रहा है।
3) ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद

Photo – Hrithik Roshan Instagram and Kangana Ranaut Facebook
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद एक इंटरव्यू से शुरू हुआ था , इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक रोशन पर टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उन्हें लीगल नोटिस तक भेज दिया था। कंगना की किए गए कमेंट पर ऋतिक ने उन्हें ट्विटर पर जवाब दिया था कि पोप के साथ उनके अफेयर होने की ज्यादा संभावना है ना कि कंगना के साथ और उन्होंने कंगना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की पेशकश की थी। जिसे बाद में कंगना ने रिजेक्ट कर दिया था और उन्होंने दावा किया कि वे 2014 में रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। ऋतिक ने अपने लीगल नोटिस में यह दावा किया था कि कंगना ने उन्हें मानसिक रूप से ह्रास किया है। कंगना ने उन्हें 1400 इमेल भेजे थे जिसका जवाब ऋतिक ने उन्हें कभी नहीं दिया। जिससे यह बात साबित हुई थी कि दरअसल ऋतिक नाम से कोई और व्यक्ति कंगना के साथ संपर्क में था। ऋतिक इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद एक बड़े न्यूज़ चैनल पर आए थे और उन्होंने सारी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश भी की थी।
4) सलमान खान और शाहरुख का झगड़ा

Photo – YouTube Screenshot
सलमान खान और शाहरुख खान के झगड़े ने भी बॉलीवुड के कई समीकरण बिगाड़े थे। दरअसल 2008 में कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान की तीखी नोकझोंक हुई थी। इससे पहले दोनों करन अर्जुन फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे , साथ ही साथ दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी। 2008 के बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया था जिसे 2014 में बाबा सिद्धकी ने अपनी इफ्तार पार्टी में खत्म किया था। अब दोनों के बीच अच्छे संबंध है सलमान शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो करते नजर आ चुके हैं। वहीं सलमान की फिल्म टाइगर 3 में भी शाहरुख खान के नजर आने की संभावना है।
5) सलमान खान हिट एंड रन केस

Photo – Salman Khan Instagram
सलमान खान का हिट एंड रन केस तो शायद सभी को याद ही होगा बाद साल 2002 की है जब सलमान खान को सितंबर में मुंबई की सड़कों पर पांच सोते हुए लोगों को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सलमान खान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ग़ैर इरादतन हत्या का आरोप लगा था। कई सालों तक चली अदालत की कार्यवाही के बाद 2015 में सलमान खान को सभी आरोपों से क्लीन चिट मिल गई थी। सलमान खान का कंट्रोवर्सीज के साथ बड़ा गहरा नाता रहा है फिर चाहे वह हिट एंड रन केस हो काला हिरण शूटिंग केस हो या उनके अफेयर के चर्चे रहे हो।